Brave Nightly डाउनलोड करें

एडवांस यूज़र्स और डेवलपर्स के लिए Brave का टेस्ट न किया गया, लेकिन स्थिर वर्शन।

Nightly, Brave का जाँच न किया गया शुरुआती वर्शन है। कभी-कभी, इसकी सुविधाएँ अधूरी होती हैं या प्रगति में होती हैं और डिफ़ॉल्ट रूप से चालू हो सकती हैं या सुविधा फ़्लैग के पीछे “सीमित” हो सकती हैं। यह ज़रूरी नहीं है कि ये सुविधाएँ दूसरे चैनलों पर हमेशा उपलब्ध कराई जाएँ या डिफ़ॉल्ट रूप से चालू हों।

Nightly की स्थिरता अच्छी होती है, और कई एडवांस यूज़र्स और डेवलपर्स Nightly को अपने मुख्य Brave इंस्टेंस की तरह इस्तेमाल करते हैं। हम आपके फ़ीडबैक और Brave के इस शुरुआती वर्शन की जाँच में मदद की कद्र करते हैं।

डेस्कटॉप के लिए Brave Nightly के डाउनलोड Linux, macOS, और Windows के लिए उपलब्ध हैं।

Brave हमेशा ओपन सोर्स होता है। सहायता के लिए, GitHub पर समीक्षा करें या  community.brave.app पर जाएँ।

info image info image

Android के लिए Brave Nightly

Nightly Android डिवाइसों पर भी उपलब्ध है। मोबाइल के लिए शुरुआती चरणों वाली या बेहतर बनाई जा रही सुविधाओं को टेस्ट करने में हमारी मदद करें।

leo mobile screenshot

क्या आप Brave के शुरुआती वर्ज़न आज़माना चाहते हैं?

आम तौर पर, नई सुविधाओं को पहले Nightly में पेश किया जाता है। जब हम उनकी समस्याएँ ठीक कर देते हैं, तो हम उन्हें आखिरी जाँचों के लिए Beta build में लेकर जाते हैं, फिर आखिरकार उन्हें पूरे रिलीज़ वर्शन में मर्ज कर देते हैं।